Saturday, June 20News That Matters

Month: May 2022

चंपावत उपचुनाव:यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, 28 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मांगेंगे वोट

चंपावत उपचुनाव:यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, 28 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मांगेंगे वोट

उत्तराखण्ड
उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार के लिए आने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आने की पोस्टें भी इंटरनेट मीडिया में शेयर करनी शुरू कर दी हैं। लेकिन चुनाव मैंनेजमेंट से जुड़े भाजपा के नेता अभी योगी आदित्यनाथ के चम्पावत आने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में रैली कर सकते हैं। कार्यकर्ता उनके आगमन की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसकी पक्की जानकारी वे एक दो दिन बाद ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री धामी को वायदा किया था वह चम्प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुंजी पहुंच कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साइकिलिस्टों का हौंसला अफजाई कराएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुंजी पहुंच कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साइकिलिस्टों का हौंसला अफजाई कराएंगे

उत्तराखण्ड
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चीन सीमा से लगी व्यास घाटी की केंद्र बिंदु गुंजी गुलजार हो जाएगी। इस मौके पर होने वाली साइकिल रैली के लिए साइकिलिस्ट गुंजी रवाना हो चुके हैं। टूर दि आदि कैलास साइकिल रैली के आयोजन के लिए प्रशासन स्तर पर गठित कमेटी के अधिकारी, कर्मचारी गुंजी को रवाना हो चुके हैं। बुधवार को 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंंजी में पिचहत्त्तर राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए जायंगे । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुंजी पहुंच कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साइकिलिस्टों का हौंसला अफजाई कराएंगे। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए गुंजी सज चुकी है। सोमवार देर सायं तक साइकिलिस्ट गुंजी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए तैनात किए गए अधिकारी और कर्मचारी भी गुंजी रवाना हो चुके हैं। कुटी यांग्ती में रीवर राफ्टिग कराने वाले रीवर गाइड और प्रशिक्षणार्थी केएमवीएन के साह...
दाढ़ी-मूंछों पर कॉमेडी कर बुरी फंसी भारती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

दाढ़ी-मूंछों पर कॉमेडी कर बुरी फंसी भारती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

देश-विदेश
भारती सिंह का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है, जिसमें वो सिखों की दाढ़ी और मूछों को लेकर बता कर रही हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग को शिकायत मिली है कि भारती सिंह के कथित बयान से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, पिछले दिनों भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सिख समुदाय की दाढ़ी और मूछों पर कुछ कह रही हैं। इस वीडियो के बाद समुदाय विशेष ने भारती सिंह का विरोध शुरू कर दिया, ये कहते हुए कि उनकी भावनाएं इससे आहत हुई हैं और ये अपमान वो किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। इस केस में अब अल्पसंख्यक आयोग भी सामने आ गया है। भारती सिंह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के सिंख समुदाय से माफी भी मांग चुकी हैं। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बारिश के कारण नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बारिश के कारण नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने का निर्देश दिया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को सोमवार को तेज आंधी तथा बारिश के कारण जनहानि के साथ अन्य नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका निर्देश है कि सभी जिलाधिकारी तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आंकलन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ वहां पर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को भी निर्देशित जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा के संबंध में अधिकारियों को जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि तथा फ...
बीते 24 घंटे में कोरोना के 1675 मामले सामने आए, एक्टिव केस भी घटकर 15 हजार से कम

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1675 मामले सामने आए, एक्टिव केस भी घटकर 15 हजार से कम

देश-विदेश
देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,675 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि 6 दिन बाद कोरोना के दो हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी सोमवार को कोरोना के 2,022 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई है। 15 हजार से कम हुए एक्टिव केस उधर, कोरोना के सक्रिय मामले 15 हजार से कम हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,841 हो गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर 0.41 फीसद हो गई है। एक दिन पहले मिले थे इतने केस दरअसल, एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण (Corona Cases in India) के 2,022 मामले सामने आए थे। वहीं, इस दौरान 2,099 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 46 मरीजों की मौत भी हुई थी। अब तक चार करोड़ से ज्यादा ठीक हुए लोग ...
क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा- इतने कम समय में ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया

क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा- इतने कम समय में ‘क्वाड’ समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया

देश-विदेश
रूस-यूक्रेन जंग और कोविड-19 के बीच भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्रप्रमुखों की टोक्यो में मुलाकात हुई। आज टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्वाड लीडर्स समिट की बैठक में रूस-यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां सभी देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने अपनी-अपनी बात रखी। क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में 'क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आज 'क्वाड' का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। क्वाड समिट में बोले पीएम मोदी प...
उफ्फ!आईएसबीटी क्षेत्र में गंदगी ही गंदगी

उफ्फ!आईएसबीटी क्षेत्र में गंदगी ही गंदगी

उत्तराखण्ड
उफ्फ!आईएसबीटी क्षेत्र में गंदगी ही गंदगी * नगर निगम सो रहा... स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी भी बने हैं लापरवाह... * सड़कों के किनारे खड़े कबाड़ वाहन फैला रहे भारी पैमाने पर गंदगी देहरादून-  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का हाल बेहाल बना हुआ नजर आ रहा है | अनेक स्थान ऐसे हैं, जहां पर गंदगी फैली हुई है और नगर निगम के कर्मचारी और क्षेत्रीय पार्षद कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं I पार्षदगण अपने-अपने क्षेत्र के लिए भिन्न-भिन्न कार्यों हेतु अच्छा खासा पर्याप्त बजट अपने नगर निगम बोर्ड की बैठक में पास कराने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगा लेते हैं, लेकिन जो साफ-सफाई की व्यवस्था सर्वप्रथम होनी चाहिए, उसके लिए यह पार्षद गण गंभीर दिखाई नहीं देते हैं |इन दिनों आईएसबीटी क्षेत्र के इर्द-गिर्द के नजारे देखने को मिले तो वहां गंदगी जगह-जगह फैली हुई दिखाई दी|इस फैली हुई गंदगी को देखते हुए बात की जा रही...
गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत |

गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत |

उत्तराखण्ड
गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई भू कानून की मांग ,धरने की शुरुआत | प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित पत्रकार बंधुओं आज दिनांक 23–5–2022 रविवार को गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सशक्त भू कानून की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी गई है। सम्मानित साथियों सरकार द्वारा चुनाव के दौरान भू कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो बड़े-बड़े बैनरओ हॉर्डिंगो पर लगाकर करोड़ों रुपए का प्रचार प्रसार प्रदेश भर में किया गया और संदेश दिया गया कि यदि भाजपा सरकार दोबारा प्रदेश में आती और धामी जी मुख्यमंत्री बनते है तो शीघ्र ही भू कानून लागू किया जाएगा लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि अब माननीय मुख्यमंत्री भू कानून पर कोई दिलचस्पी नजर नहीं रही एवं मुख्यमंत्री व प्रधानम...
आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

देश-विदेश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। पीएम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और शानदार नेतृत्व करने के लिए रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस...
सतपाल महाराज ने कहा- गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल दौड़ते आएंगे नजर, सुशांत राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

सतपाल महाराज ने कहा- गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल दौड़ते आएंगे नजर, सुशांत राजपूत के नाम से बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर निकट भविष्य में आल टेरेन व्हीकल (एटीवी) दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए पहले पैदल मार्ग को एटीवी चलाने योग्य बनाया जाएगा। इस संबंध पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र इसकी औपचारिकताएं पूरी कर अग्रिम कदम उठाया जाएगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि चारधाम में केदारनाथ की यात्रा सबसे कठिन है। इसी को ध्यान में रखकर पर्यटन विभाग पैदल मार्ग पर आल टेरेन व्हीकल चलाने की तैयारी कर रहा है। पैदल मार्ग की स्थिति के बारे में उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी है। कहा कि एटीवी चलाने के लिए जल्द पैदल मार्ग की स्थिति सुधारी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। महाराज ने कहा कि गौरीकुंड से केदा...