भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है
हमारे पुराणों में काशी और ज्ञानवापी दोनों का उल्लेख है। इस्लाम में इन शब्दों का कहीं कोई उल्लेख नहीं। ज्ञानवापी हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक निर्णय लेने का विषय है, ऐतिहासिक परिवर्तन का विषय है। आज मुस्लिम समुदाय उस मुकाम पर खड़ा है, जहां उसे तय करना है कि वह मोहम्मद साहब की शिक्षा को मानने वाले हैं या किसी बादशाह की सियासत को। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बाबर और औरंगजेब की सियासत में फंसने से बचना होगा। आज के मुस्लिम समुदाय का मुगलों से कोई संबंध नहीं है। मुगल मंगोल व उजबेक के वंशज रहे हैं और भारतीय मुसलमान दूर-दूर तक उनसे कोई नाता नहीं रखते।
सुधांशु त्रिवेदी ने म...








