Saturday, June 20News That Matters

Day: September 1, 2021

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को कोरोना वायरस पर जीत का मार्ग दिखाया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को कोरोना वायरस पर जीत का मार्ग दिखाया

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली,  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भरोसा जताया है कि देश की पूरी योग्य आबादी का इस साल के आखिर तक वैक्सीनेशन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां वैक्सीन के लिए योग्य पूरी आबादी को कम से कम एक डोज लग चुकी है। हिमाचल से ही आने वाले नड्डा ने इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इस मामले में भारत विश्व में पहले नंबर पर है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। बात बहुत पुरानी नहीं हुई है जब देश के अंदर वैक्सीनेशन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने बयान जारी कर परोक्ष रूप से ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई बार वैक्सीनेशन एक दिन में एक करोड़ के आसपास तक पहुंचा। यह साबित करता है कि केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई को इस स्तर तक ले आई है कि भारत एक दिन में स्विटजरलैंड, स्...
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

देश-विदेश
नई दिल्‍ली,  सोना और चांदी बुधवार को सस्‍ते हो गए। अक्‍टूबर डिलीवरी के Gold के दाम MCX पर बुधवार को 12 रुपए नीचे 47108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। एक्‍सचेंज पर सुबह सोना 47120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इससे पहले मंगलवार को सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की थी, जिससे स्थानीय वायदा बाजार में कारोबार के दौरान सोने की कीमत 39 रुपये तेज होकर 47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 39 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी लेकर 47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 11,123 लॉट के लिये कारोबार हुआ। दूसरी तरफ वायदा कारोबार (Commodity Market) में दिसंबर डिलीवरी की चांदी की कीमत बुधवार को 333 रुपए नीचे 63033 रुपए किलो बोली गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत 302 रुपये की तेजी के साथ 63,889 रुप...
सीएम धामी गुरुवार से विभिन्न विभागों के अंतर्गत की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करेंगे

सीएम धामी गुरुवार से विभिन्न विभागों के अंतर्गत की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार से विभिन्न विभागों के अंतर्गत की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। पहले ये समीक्षा बैठक बुधवार से शुरू होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे को देखते हुए अब अपूर्ण घोषणाओं की समीक्षा गुरुवार से प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ दिनों बाद ही मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। अब उनका कार्यकाल दो माह का होने वाला है। इस बीच उन्होंने भी कई घोषणाएं की हैं। इस कड़ी में अब वह सभी घोषणाओं की समीक्षा फिर से करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत पहले लोक निर्माण विभाग से होनी थी। अब तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को पेयजल विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा से इसकी शुरुआत करेंगे। शुक्र...
मुख्यमंत्री ने जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान काफिला छोटा रखने का लिया निर्णय

मुख्यमंत्री ने जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान काफिला छोटा रखने का लिया निर्णय

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विभिन्न जिलों के भ्रमण के दौरान अब उनका काफिला छोटा रहेगा। इसमें केवल सुरक्षा से संबंधित और आवश्यक अधिकारियों के वाहन ही शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खुफिया विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सर्कुलर जारी कर इस व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उनके काफिले में एक दर्जन से अधिक वाहन शामिल हो गए। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की आवश्यकता न हो, उन अधिकारियों को कार्यक्रमों में अनावश्यक रूप से न बुलाया जाए। अधिकारी अपने क्षेत्रों में रहकर ही जनहित और विकास कार्यों पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री के काफिले में अधिकतम चार से पांच व...
शिक्षा मंत्री ने कहा- पहली से पांचवी तक की पढ़ाई गढ़वाली-कुमांऊनी समेत स्थानीय भाषाओं में होगी

शिक्षा मंत्री ने कहा- पहली से पांचवी तक की पढ़ाई गढ़वाली-कुमांऊनी समेत स्थानीय भाषाओं में होगी

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में पांचवी तक की पढ़ाई स्थानीय भाषा में होगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं तलाश कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा की पढ़ाई करवाई भी जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को ननूरखेड़ा स्थित वर्चुअल क्लास के केंद्रीय स्टूडियो के माध्यम से उत्तराखंड में शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। 'हमारा प्रयास, हो शिक्षा का विकास' संवाद कार्यक्रम के तहत उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से शुरू हुए प्रवेश उत्सव का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने संवाद में मौजूद विधायक, पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से अटल उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य राजकीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास...
विदेश से मंगाए जाने वाले फल प्रजातियों के पौधे अब उत्तराखंड में क्वांरटाइन होंगे

विदेश से मंगाए जाने वाले फल प्रजातियों के पौधे अब उत्तराखंड में क्वांरटाइन होंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून। विदेश से मंगाए जाने वाले फल प्रजातियों के पौधे अब उत्तराखंड में क्वांरटाइन होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की मदद से टिहरी जिले के मगरा में सौ करोड़ की लागत का देश का पहला 'पोस्ट एंट्री क्वारंटाइन सेंटर' बनाया जा रहा है। यहां उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मंगाए जाने वाले शीतोष्ण जलवायु के पौधे सालभर तक क्वारंटाइन किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के रोग, कीट आदि का प्रकोप न होने की पुष्टि के बाद ही इन्हें राज्यों को भेजा जाएगा। देश में शीतोष्ण जलवायु वाले राज्यों में विदेश से काफी संख्या में फल पौध मंगाई जाती है। रोपण से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होता है कि संबंधित पौध रोग व कीट प्रकोप से मुक्त है। हालांकि, आयातित पौधों को अलग-थलग (क्वारंटाइन) कर उनकी निगरानी को पुख्ता व्यवस्था न होने से इस नियम का पालन नहीं पा रहा है। परिणामस्वरूप, आयातित पौधो...
नोएडा के एमराल्ड प्रोजेक्ट के निर्माण में गड़बड़ी पर सीएम योगी गंभीर, आरोपित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए

नोएडा के एमराल्ड प्रोजेक्ट के निर्माण में गड़बड़ी पर सीएम योगी गंभीर, आरोपित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए

राष्ट्रीय
लखनऊ, सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के 40 मंजिला दो टावरों को नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करने के कारण गिराने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्माण में अनियमितता को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि नोएडा में सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट में अनियमितताएं 2004 से लगातार चलती आ रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन स्तर से विशेष जांच समिति गठित कर इस प्रकरण की गहन जांच कराई जानी चाहिए। एक-एक दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निर्दे...