Saturday, June 20News That Matters

Day: September 7, 2021

मुख्यमंत्री योगी के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील, अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी

मुख्यमंत्री योगी के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील, अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी

राष्ट्रीय
लखनऊ,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर राज्य में प्रभावी नियंत्रण के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के लोगों का जीवन भी सामान्य करने की ओर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 के साथ कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू में और ढील देने का निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई। अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में कोविड की काफी नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रात: छह बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान सभी को 11 बजे तक दुकानें तथा बाजार बंद करने होंगे। कोई भी सड़क पर अनावश्यक घूमता मिला तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून नगर निगम के कार्यालय पहुंचे, किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून नगर निगम के कार्यालय पहुंचे, किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड
देहरादून। आज मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने को कई योजनाएं बनाई, उत्‍तराखंड के किसानों को भी मिल रहा लाभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने को कई योजनाएं बनाई, उत्‍तराखंड के किसानों को भी मिल रहा लाभ

उत्तराखण्ड
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है और किसानों का आशीर्वाद हमेशा ही पार्टी के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे वातावरण का आगामी विधानसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने को कई योजनाएं बनाई हैं और प्रदेश में भी किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में किसानों को आसान ऋण, सब्सिडी, बीज व खाद मुहैया कराए जा रहे हैं। नतीजतन किसान समय पर फसलों की बुआई व काश्त के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को समय पर खाद-बीज तक नहीं मिल पाता था, लेकिन अब समय पर उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोनाकाल में भी किसानों को राहत देने के लिए खाद सब्सिडी बढ़ाने का अहम फैसला लिया। इ...
उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार अब तय समय में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद,  87 फीसद को लग चुकी है वैक्‍सीन की प्रथम खुराक

उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार अब तय समय में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद, 87 फीसद को लग चुकी है वैक्‍सीन की प्रथम खुराक

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार अब तय समय में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद जगा रही है। राज्य सरकार ने दिसंबर अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। पांच सितंबर तक की बात करें तो प्रदेश में 87.3 फीसद व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम खुराक लग चुकी है। हालांकि, द्वितीय खुराक लगवाने वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से काफी कम है। अब तक सिर्फ 28 फीसद व्यक्तियों को ही द्वितीय खुराक लग पाई है। इसकी एक वजह यह भी है कि कोविशील्ड लगवाने वालों को द्वितीय खुराक के लिए 84 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक जो टीकाकरण हुआ है, उसमें 93 फीसद खुराक कोविशील्ड की लगाई गई हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में सौ फीसद व्यक्तियों को प्रथम खुराक लग चुकी है। वहीं देहरादून, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में यह आंकड़ा 90 फ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया। प्रदेश में वर्ष 2018 से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक वर्ष सितंबर में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में आज 529 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है। राज्यपाल जी के पास पोषण मिशन क्षेत्र में कार्य करने का एक लंबा अनुभव है। उन्होंने वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों में पोषण मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयोग किए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी आए हैं। राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मैं प्रदेश की ओर से ...
आज आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल हाथ में लंच बाक्स लेकर सचिवालय में नौकरी ज्‍वाइन करने पहुंचे

आज आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल हाथ में लंच बाक्स लेकर सचिवालय में नौकरी ज्‍वाइन करने पहुंचे

उत्तराखण्ड
देहरादून। आज मंगलवार को आप वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल हाथ में लंच बाक्स लेकर सचिवालय में नौकरी ज्‍वाइन करने पहुंचे। कर्नल अजय कोठियाल ने नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा खोलने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। जिसके लिए उनसे 25 हजार रुपये की डोनेशन ली गई है। सरकार की नाक के नीचे इस तरह के कृत्य हो रहे हैं। इस संबंध में वार्ता के लिए कर्नल सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों से बातचीत करने गए हैं।...
राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित, मोदी सरकार ने सेना को निर्णय लेने की छूट दी है

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित, मोदी सरकार ने सेना को निर्णय लेने की छूट दी है

उत्तराखण्ड
 देहरादून। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को निर्णय लेने की छूट दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आर्डिनेंस फैक्ट्री का कहीं भी निजीकरण की कोई मंशा केंद्र सरकार की नहीं है। 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कामकाज में और सुधार के मद्देनजर सात डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग बनाए जा रहे है, जो पूरी तरह सरकारी हैं। देवस्थानम बोर्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। अच्छी बात है कि सरकार ने इस संबंध में मनोहरकात ध्यानी के अध्यक्षता में समिति गठित की है।...