रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल
अयोध्या, रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्यवन और दीपोत्सव की तैयारी उनके रामनगरी आने का संकेत देती हैं। ऐसा हुआ तो दोबारा अयोध्या आकर प्रधानमंत्री एक नया इतिहास रचेंगे। राम की पैड़ी के पुनरुद्धार सहित अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है। बाहुबली और लगान फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर चंद्रकांत देसाई से दीपोत्सव का सेट तैयार कराने की वार्ता चल रही है।
पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास से ...





