सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच ‘दुश्मनी’ खत्म
नई दिल्ली, छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। अचानक उनके निधन से सभी को हैरान कर दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का पता चलते ही टीवी के बहुत से सितारों ने दुख जताया और दिवंगत अभिनेता के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पारस छाबड़ा और आसिम रियाज ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी।
सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज बिग बॉस 13 में एक साथ थे। शो के अंदर इन तीनों के बीच काफी दुश्मनी और झगड़ा देखने को मिला था। आलम यह था कि शो के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज ने एक-दूसरे से ज्यादा संपर्क भी नहीं रखा, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच 'दुश्मनी' खत्म हो गई है।
इस बात की जानकारी खुद पारस छाबड़ा ने दी है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पारस छाबड़ा ने आसिम रियाज और अपनी दो...







