सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के साथ की। कहा कि भाजपा विधायकों ने दो हजार करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। लेकिन विपक्ष के विधायकों का विकास से कोई संबंध ही नहीं, उनके विकास का मतलब है अपना विकास, सैफई का विकास। ठाकुरद्वारा में विधायक चुना होता तो यहां भी विकास की गंगा बहती।
सीएम ने कहा कि 2017 में हुई चूक फिर दोबारा न हो इसलिए छह महीने पहले याद दिलाने आया हूं। यूपी में नई तकनीक से सड़कें बनाई जा रहींं हैं, जो 50 वर्षों तक विकास की राह दिखाएंगी। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क है या खेत लेकन, अब ऐसा नहीं है। पहले बैलगाड़ी सड़क पर जाती तो चलते-चलते बैल गायब हो जाता था या बैलगाड़ी का सामान। अब कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो उसे उसकी सजा मिलती है। सजा भी ऐसी कि फिर किसी...




