Saturday, June 20News That Matters

Day: September 17, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थ-डे अपने ढ़ंग से मनाया, गंगा में 71 हजार मछलियों को छोड़ा

राष्ट्रीय
पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोनावायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। ऐसे में भला पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने तरीके से बर्थ-डे क्‍यों नहीं मनाएं? पीएम मोदी के बर्थ-डे के अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नावों पर 71 केक काटे। उधर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को दोड़ा। कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा व चादरपोशी की। कई जगह विविध आयोजन किए गए। दरभंगा में 71 नावों पर काटे 71 केक दरभंगा में मछुआरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बर्थ-डे पानी में नावों पर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश संयोजक व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा के हराही पोख...
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बोले- त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बोले- त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं

उत्तराखण्ड
देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पलटवार के बाद अब हरक सिंह रावत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। हरक ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास जितना ज्ञान है, वह उसी तरीके से बात करते हैं। हरक बोले कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे उम्र में बडे हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल किया जाना उचित नहीं था। उन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से ऐसी टिप्‍पणी करने से पहले सोचना चाहिए था कि किसी के सम्‍मान को ठेस न पहुंचे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत ने कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्‍होंने ढैंचा बीज घोटाला मामले में त्रिवेंद्र को जेल जाने से बचाया था। इसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि गधा जो होता है, ढैंचा-ढैंचा करता है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका (हरक का) चरित्र बह...
अक्षय कुमार ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी

अक्षय कुमार ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी

मनोरंजन
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को उम्र का 71वां पड़ाव छू लिया। पीएम मोदी को देशभर से बधाइयां दी जा रही हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पीएम मोदी के साथ घनिष्ठता सब जानते हैं। अक्षय ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। ख़ास बात यह है कि अक्षय ने यह नोट देवनागरी में लिखकर ट्वीट किया है। अक्षय ने लिखा- ''आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता, लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ नरेंद्र मोदी जी।आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।'' बता दें, कुछ दिन पहले अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एक पत्र लिखकर अक्षय को सांत्वना दी थी। अक्षय ने यह नोट सोशल...
सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

सोने=चांदी के भाव में बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, शुक्रवार को चढ़ गए। MCX पर अक्‍टूबर डिलीवरी का सोना 30 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 46128 रुपए बोला गया। गुरुवार को रेट 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दिसंबर डिलीवरी का सोना 46295 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। यह कल के 46273 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद से 22 रुपए ऊपर है। कमोडिटी बाजार में दिसंबर डिलीवरी की चांदी का रेट 61192 रुपए प्रति किलो चल रहा है। यह कल के 61077 रुपए प्रति किलो के बंद से 115 रुपए ऊपर है। बाजार विश्लेषकों ने गुरुवार को सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर, दिल्‍ली सराफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार का असर पड़ा ...
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं मौजूद

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं मौजूद

खेल
नई दिल्ली,  विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी धाक पूरी दुनिया में जमाई है और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को उनकी धरती पर टी20 सीरीज में हराने में सफलता हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद वो भारतीय टी20 टीम की कप्तानी नहीं करेंगे, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शानदार कामयाबियों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वो भारत की तरफ से बतौर टी20 कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन ओवरआल क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड आरोन फिंच के नाम पर दर्ज है। विराट कोहली से आगे हैं आरोन फिंच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरोन फिंच हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1589 रन है। वहीं विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 1502 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर 21 हजार लाभार्थियों को दिया टूल किट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर 21 हजार लाभार्थियों को दिया टूल किट

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 21 हजार प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया। लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी वितरित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक पखवाड़े का विकासोत्सव कार्यक्रम भी शुरु किया। लोकभवन में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी 75 जनपदों मे आयोजित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन माह में 75 हजार और हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण व टूल किट प्रदान किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 100 करोड़ रुपये की टूल किट वितरित की जा चुकी हैं। योगी ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जिला एक उत्पाद योजना का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में न स...
पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 34403 नए केस सामने आए

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 34403 नए केस सामने आए

देश-विदेश
नई दिल्ली, देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,403 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 320 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। ऐसे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3.39 लाख रह गई। वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.64% है। पिछले 24 घंटे में 37,950 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि कुल 3,25,98,424 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। केरल में सबसे ज्यादा केस केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर प...