Saturday, June 20News That Matters

Day: September 23, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने शाह का दौरा तय होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चार या 14 अक्टूबर अथवा 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस या केदारनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर उत्तराखंड आ सकते हैं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी एक अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा संभावित। इस दिन पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठासैन में गढ़वाली स्मारक व प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण।...
बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत और तीन घायल

बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत और तीन घायल

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, बेंगलुरु में एक पटाखों की स्टोरेज सुविधा में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना गुरुवार को बेंगलुरु के न्यू थारागुपेट इलाके में हुई है। डीएसपी हरीश पांडेय ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
वेंकैया नायडू ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- भारत अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने के निर्णायक बिंदु पर पहुंच गया

वेंकैया नायडू ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- भारत अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने के निर्णायक बिंदु पर पहुंच गया

देश-विदेश
नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने के निर्णायक बिंदु पर पहुंच गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) द्वारा आयोजित 'मिस्टिक साउथ-ग्लोबल लिंकेज समिट' को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा, 'भारत अब अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने में एक निर्णायक बिंदु पर है। अब सभी हितधारकों से हाथ मिलाने और निरंतर गति सुनिश्चित करने का समय है। उद्योग को विभिन्न सुधारों पर सरकार के साथ काम करना चाहिए जिन्हें अधिक दृढ़ता के साथ लागू करने की आवश्यकता है।' नायडू ने कहा, 'वैश्विक रुझान जैसे स्वचालन, आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थानांतरित करना, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और स्थिरता एवं स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना महामारी के मद्देनजर एक नया महत्व ग्रहण कर रहा है। भारत के लिए ये रुझान विकास को उत्प्रेरित ...
आइएसबीटी पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस अड्डे का किया निरीक्षण

आइएसबीटी पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस अड्डे का किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर अचानक देहरादून आइएसबीटी पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया बल्कि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अध‍िकारियों को चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यात्रियों और आइएसबीटी के दुकानदारों से भी बातचीत की और बस सेवा व सुविधा का फीडबैक लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर हरिद्वार रोड पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। इस बीच उनका काफिला आइएसबीटी के भीतर मु...
चौंका देने वाला वीडियो वायरल, फर्श पर पड़ा था पार्थिव शरीर और चल रहा था पंखा

चौंका देने वाला वीडियो वायरल, फर्श पर पड़ा था पार्थिव शरीर और चल रहा था पंखा

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज,  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने के बाद ही एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अल्लापुर में श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के कमरे में महंत नरेन्द्र गिरि ने रस्सी के सहारे जिस पंखे पर लटककर फांसी लगाई थी, वह चल रहा था और महंत का पार्थिव शरीर फर्श पर पड़ा था। प्रयागराज में सोमवार को महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के बाद का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। कुल एक मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में महंत के कमरे में प्रयागराज रेंज के आइजी केपी सिंह और कुछ पुलिस अधिकारी भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि महंत नरेन्द्र गिरि का पार्थिव शरीर फर्श पर पड़ा है और वह पंखा भी चल रहा है, जिस पर उन्होंने कथित तौर पर ल...
श्रेयस अय्यर ने कहा- इस पारी के खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं, पढ़िए पूरी खबर

श्रेयस अय्यर ने कहा- इस पारी के खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं, पढ़िए पूरी खबर

खेल
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में भी दिल्ली कैपिटल्स का जलवा बरकरार है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने 8 विकेट की दमदार जीत हासिल की। इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाज से निकली 47 रन की पारी अहम रही। उन्होंने चोट के बाद वापसी करते हुए पहली ही पारी में शानदार खेल दिखाया। इस पारी के बाद उन्होंने रिषभ पंत की कप्तानी को लेकर भी बात की। अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को 41 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की नाबाद पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली ने महज 2 विकेट के नुकसान पर 17.5 में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अय्यर ने कहा, देखिए, जब मुझे कप्तानी दी गई थी तब मेरे सोचने का तरीका कुछ और था। मेरे फैसले लेने की क्षमता और सोच बहुत ही अच्छी थी और इसस...