Saturday, June 20News That Matters

Day: September 25, 2021

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर निर्मित होने वाले स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ के सुंदरीकरण से संबंधित मास्टर प्लान पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सलाहकार को राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देहरादून से टिहरी जाने के लिए मसूरी-चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग से 105 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अब एक टनल देहरादून के राजपुर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मीडिया टीम नारद की तरह समन्वय करती है

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवऋषि नारद तीनों लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी तरह आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनता, पार्टी व सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों के समक्ष रखती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वह कार्यकर्त्‍ता हैं और उसके बाद मुख्य सेवक। मीडिया टीम से मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर वह कार्यवाही करते हैं। मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन माह माह के भीतर इनमें आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, मगर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवाने के बाद ही घोषणाएं कर...
सोनू सूद ने कहा- 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह इस तरह करेंगे खर्च

सोनू सूद ने कहा- 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह इस तरह करेंगे खर्च

मनोरंजन
नई दिल्ली, सोनू सूद के घर और ऑफिस पर हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा थाl यह छापा करीब 4 दिन चला थाl अब सोनू सूद ने सफाई देकर कहा है कि उन्हें मिले 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह किस प्रकार करने वाले हैंl दरअसल सोनू सूद पर आरोप लगा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने लोगों से पैसे लेकर लोगों की सहायता करने के नाम पर पैसे एकत्रित किए और करीब 17 करोड़ रुपए उनके बैंक एकाउंट में बिना उपयोग के पड़े रहेl इनकम टैक्स के अधिकारियों का दावा है कि सोनू सूद पर 20 करोड़ रुपए की टैक्स की चोरी और एफसीआरए के उल्लंघन का मामला बनता हैl सोनू सूद ने अब इसपर प्रतिक्रिया दी हैl सोनू सूद ने कहा कि करीब 17 करोड़ रुपए उनके पास बचे हुए हैंl इसके माध्यम से वह हैदराबाद में एक चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाह रहे हैंl इसमें से उन्होंने 2 करोड़ रुपए भवन निर्माण में खर्च कर दिए हैंl सोनू सूद कहते है, 'कोई भी फा...
दूसरे नंबर पर खिसकी दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स पहुंची टाप पर

दूसरे नंबर पर खिसकी दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स पहुंची टाप पर

खेल
नई दिल्ली,: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए प्लेआफ की रेस हर रोज दिलचस्प होती जा रही है। आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं। टाप पोजिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक मैच पहले दिल्ली ने चेन्नई को पहले स्थान से हटाया था तो बैंगलोर को हराकर धौनी की टीम ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। IPL 2021 की Points Table में इस समय सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 9 में से 7 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 14 अंक हैं। दूसरे पायदान पर रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है, इस टीम के पास भी चेन्नई के बराबर ही मैच खेलने के बाद इतने ही अंक हैं। नेट रन रेट में बेहतर होने की वजह से चेन्नई पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर अभी भी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी हुई है, जिसने अपने 9 मैचों में से...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह- बीते सात वर्ष से पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह- बीते सात वर्ष से पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1 950 के दशक में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का जो सपना देखा था, सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं। बीते सात वर्ष से उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया है जबकि पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री शनिवार को पं. दीनदयाल की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। गोविवि के प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में गरीबों के कल्याण के लिए बीते सात वर्ष में जो भी योजनाएं लागू हुई हैं, अंत:करण से उसकी प्रेरणा पं. दीनदयाल के अंत्योदय और एकात्म मान...
राजधानी में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित

राजधानी में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसी साल पहली बार बनाए गए सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया। वहीं, उन्होंने शनिवार को राजधानी में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे देश का पहला सहकारिता मंत्री चुना गया है। मुझे मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं।' बता दें कि देश में पहली बार मोदी शासनकाल में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है और इसका जिम्मा गृह मंत्री को दिया गया है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सहकारिता सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा, 'मैं सहकारिता मंत्री के नाते देशभर के सहकारिता नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि लापरवाही का समय समाप्त हुआ है, प्राथमिकता का समय शुरू हुआ है। आइए सब साथ में रहकर स...