Saturday, June 20News That Matters

Day: September 6, 2021

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया, उच्च स्तरीय बैठक में लिया निर्णय

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया, उच्च स्तरीय बैठक में लिया निर्णय

उत्तराखण्ड
देहरादून कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और आगे बढ़ाया गया है। आज सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है। अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया। सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में सोमवार को तय समय से करीब दो घंटा देरी से लगभग 1:24 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे। यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं के हुजूम ने युवा मुख्यमंत्री को हाथों हाथ लिया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भी जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जनआर्शीवाद रैली की शक्ल में प्रदेश के मुखिया का मुखिया का काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष...
तालिबान ने एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोली से उड़ाया

तालिबान ने एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोली से उड़ाया

देश-विदेश
काबुल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने में लगे तालिबान का असली चेहरा अफगानिस्तान में कई स्थानों पर देखने को मिल रहा है। हालिया घटना में तालिबान ने गोर प्रांत में एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोली से उड़ा दिया। तालिबान के हाथों मारी गई निगारा पुलिस में थी और छह माह की गर्भवती थी। जिस समय तालिबान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की, उसके बच्चे और पति सामने ही मौजूद थे। हत्या के दौरान वे चीखते चिल्लाते रहे, उनकी कोई मदद करने वाला नहीं था। अफगानिस्तान के कई स्थानों से इस तरह की महिलाओं पर अत्याचार की जानकारी आ रही हैं। स्पुतनिक के संवाददाता के अनुसार तालिबान के भय से सभी शहरों में हिजाब और बुर्के की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। तालिबान आंतकी जहां भी महिलाओं को बिना हिजाब के देख रहे हैं, उनकी बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। हालांकि, बड़े शहरों में तालिबान की इन हरकतों का विरोध...
राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ की मां का बताया हाल, बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं

राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ की मां का बताया हाल, बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं

मनोरंजन
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद कई उनके कई टीवी और फिल्म से जुड़े कई जानने वाले उनकी मां से मिलने पहुंचे थे। इसमें से एक राहुल वैद्य भी हैं। राहुल ने एक वीडियो शेयर कर सिद्धार्थ की मां का हाल बताया है। राहुल ने बताया कि बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं हालांकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा है। पहली बार सुना तो नहीं आया यकीन वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि जब सिद्धार्थ के मौत की खबर मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। राहुल बताते हैं, 1 सितंबर को साढ़े दस, ग्यारह बजे एक फोन आया। ये फोन एक पब्लिकेशन से था, जिसने पूछा, आप सिद्धार्थ के दोस्त हैं। हमने सुना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। इस पर राहुल शॉक्ड रह गए। राहुल बताते हैं तब उन्होंने पहली बार ये खबर सुनी तो यकीन नहीं आया। फिर न्यूज में फ्लैश होने कि सिद्धार्थ हमें छोड़कर जा चुका है। अंदर जाने से डर रहे थे राहुल राहुल ने बता...
अब उत्‍तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र ड्रोन और सेटेलाइट बनाना सीखेंगे

अब उत्‍तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र ड्रोन और सेटेलाइट बनाना सीखेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून। राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं में विज्ञानी सोच विकसित करने के साथ उन्हें नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया जाए। जिससे वह भी विज्ञान के आसमान में सफलता के पंख फैलाकर तरक्की की उड़ान भर सकें। इस क्रम में शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। यह संस्था सरकारी विद्यालयों में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ रहे होनहारों को ड्रोन बनाना और उड़ाना सिखाएगी। इन बच्चों को पिको यानी छोटे सेटेलाइट बनाना और उसे लांच करना भी सिखाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में प्रदेश के पांच जिलों में 130 विद्यालयों से एक-एक छात्र का चयन किया गया है। इनमें देहरादून से 26, हरिद्वार से 14, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर से 30-30 बच्चों का चयन किया गया है। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से साइंस टेक्नोलाजी इंजीनियरिंग मैथ्स (स्टेम)...
यूपी सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू

यूपी सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू

राष्ट्रीय
लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पांच वर्ष पूरे होंगे, तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी होगी। ऐसे में सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया है। अब तक दी गई नौकरियों से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और विकास कार्यों का ब्योरा सभी विभागों से मांगा गया है। उपलब्धियों की यही किताब लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष इसी माह पूरे हो रहे हैं। अब यही मौका है कि आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई आयोजन कर पाए। इधर, विपक्षी दल बेरोजगारी को खास तौर पर मुद्दा बनाना चाहते हैं। विकास को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। विपक्ष के हमलों का तथ्य और तर्कों से जवाब देने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दी गई नौकरियों के बारे में जान...