Saturday, June 20News That Matters

Day: September 14, 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उन्होंने योग नगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के पश्चात रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ रेल परियोजना की कार्य प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश का निरीक्षण किया। पहली बार ऋषिकेश आगमन पर कार्यकर्त्‍ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री रेल विकास निगम के बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने रेल परियोजना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। आज तक अलग-अलग फेस...
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड
देहरादून आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यानी अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं का कार्यकारी अध्यक्ष, अनन्त राम चौहान को गढ़वाल का कार्यकारी अध्यक्ष और प्रेम सिंह राठौर को तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें आप उपाध्यक्ष दीपक बाली को कंपैन कमेटी का अध्यक्ष, बसंत कुमार को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रदे...
जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही सीता का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं

जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही सीता का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं

मनोरंजन
नई दिल्ली, बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना को इस फिल्म में जय ललिता का किरदार निभाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच कंगना के फैंस के लिए एक खुशखबरी और आई है। जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही 'माता सीता' का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस बारे में खुद कंगना ने ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए कंगना ने बताया है कि वो अलौकिक देसाई के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सीता' में मुख्य किरदार निभाने वाली है। कंगना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वो इस किरदार को लेकर खासी उत्साहित हैं। कंगना ने पोस्ट में लिखा, 'द इनकेरनेशन- सीता, मैं बहुत खुश हूं इस फिल्म में टाइटल रोल निभाने के लिए इस ...
पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे, पढ़िए पूरी खबर

पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे, पढ़िए पूरी खबर

खेल
नई दिल्ली, कई ऐसे खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेले हैं, जिनका जन्म भारत के बाहर हुआ है। ऐसे एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों खिलाड़ी हैं, लेकिन एक ही ऐसा खिलाड़ी है, जिसने टीम इंडिया के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय आलराउंडर रोबिन सिंह हैं, जो आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोबिन का जन्म आज ही के दिन 1963 में त्रिनिदाद में हुआ था। दरअसल, रोबिन के माता-पिता इंडो-ट्रिनिडाडियन हैं। वे 1984 में त्रिनिदाद छोड़ कर भारत वापस आ गए थे। रोबिन ने मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने अपने कालेज के दिनों से ही विभिन्न लीगों में कई क्रिकेट क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। तमिलनाडु के पूर्व भारतीय आलराउंडर ने 1989 और 2001 के बीच एक अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय मैच खेले। रोबिन सिंह ने 1989 में भारत की ए...
कांग्रेस कमेटी राज्य में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर आज विधानसभा भवन के सामने किया धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस कमेटी राज्य में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर आज विधानसभा भवन के सामने किया धरना-प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआइ, महानगर कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ताओं ने धरना दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा बंद रहने से प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जब सरकार की रैलियों पर प्रतिबंध नहीं है तो फिर चारधाम यात्रा रोकने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की आर्थिकी को सीधा प्रभावित करती है। सरकार जल्द से जल्द चारधाम यात्रा शुरू करे ताकि इससे जुड़े होटल, ढाबा, हस्तशिल्प, कुटीर, घोड़ा, दंडी वालों पंडित-पुजारियों को राहत मिल सके। प्रदेश की चारधाम यात्रा तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष एक द...
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर किया शिलान्‍यास

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर किया शिलान्‍यास

उत्तरप्रदेश
अलीगढ़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है। अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी। अलीगढ़ में पीएम मोदी का स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल उत्त...