उत्तराखंड: 17 सितंबर को चलेगा महा टीकाकरण अभियान, जानिए कितना है लक्ष्य
देहरादून: राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में कल यानी शुक्रवार को प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इधर, बुधवार को राज्य में 969 केंद्रों पर 62 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। राज्य में अब तक 70 लाख 92 हजार 429 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 24 लाख 72 हजार 389 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 41 लाख 83 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और छह लाख 56 हजार 812 को दोनों खुराक लग चुकी है।
दून में 33 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य
जनपद देहरादून में भी कल कोरोनारोधी टीकाकरण का महाभ...





