Saturday, June 20News That Matters

Day: September 15, 2021

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर मोहंड से आगे गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने टक्कर

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर मोहंड से आगे गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने टक्कर

उत्तराखण्ड
 देहरादून। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर मोहंड से आगे गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने फतेहपुर स्थित एक अस्पताल भेजा। वहां से सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते सहारनपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में चार लोग देहरादून के भी हैं। वहीं, एक घायल दिल्ली का रहने वाला है। बाकी लोग उत्तर प्रदेश के हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मेरठ डिपो की रोडवेज बस देहरादून आ रही थी, जबकि छुटमलपुर डिपो की बस देहरादून से सहारनपुर जा रही थी। गणेशपुर के निकट दोनों बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राजमार्ग से गुजर रहे व्यक्तियों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों को बसों से निकाला। इसके बाद घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले...
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काले झंडे दिखाकर किया विरोध

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काले झंडे दिखाकर किया विरोध

उत्तराखण्ड
काशीपुर : केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध देशभर के किसानों वके द्वारा पिछले काफी समय से लगातार जारी है। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काले झंडे दिखाकर विरोध किया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यशपाल आर्य मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य दभौरा टांडा से जब बरखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उसके पहले ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रभर के दर्जनों किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने अपने हाथों में काले झंडे आदि लिए हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। ...
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं दौरे पर रहेंगे

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं दौरे पर रहेंगे

उत्तराखण्ड
काशीपुर : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह नजर आ रहा है। बुधवार को आप से सीएम का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। पार्टी कार्यालय पर कर्नल कोठियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जनकर हमला बोला। कर्नल कोठियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्य के लिए अरविंद केजरीवाल ने जो भी घोषणाएं की उसे भाजपा और कांग्रेस ने लपक लिए। हमने मुफ्त बिजली की घोषणा की तो दोनों ही दलों ने भी यही किया। अब 19 सितंबर को केजरीवाल क्या घोषणा करेंगे इसका सभी को इंतजार रहेगा। कर्नल कोठियाल ने कहा कि पिछले 21 वर्ष से उत्तराखंड की जनता को ये दोनों दल छलते आए हैं, इन दोनों पार्टी की...
सोना-चांदी के रेट हुए सस्ते, जाने क्या है रेट

सोना-चांदी के रेट हुए सस्ते, जाने क्या है रेट

देश-विदेश
नई दिल्‍ली, Gold-Silver के दाम बुधवार को गिर गए। MCX पर जहां Gold के अक्‍टूबर डिलीवरी के रेट 112 रुपए घटकर 47148 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं 1 दिन पहले यह 47260.00 रुपए प्रति 100 ग्राम चल रहा था। दिसंबर डिलीवरी वाले Gold की कीमत 47307 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। Silver की दिसंबर डिलीवरी का रेट भी 212 रुपए प्रति किलो नीचे है। कल यहां कारोबार खत्‍म होने पर इसके रेट 63585.00 रुपए प्रति किलो थे। वहीं आज 63373.00 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मंगलवार को सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार से सोना 36 रुपये के मामूली नुकसान के साथ 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC Securities ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 73 रुपये सुधरकर 61,911 ...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया पहुंची, 21 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया पहुंची, 21 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

खेल
मकाय, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने महिला टीम के वार्म-अप करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा कि सीरीज को देखते हुए तैयारी शुरू। भारतीय महिला टीम 21, 24 और 26 सितंबर को मकाय के हारुप पार्क में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टीम क्विंसलैंड के कारारा ओवल में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे के अंत में भारतीय महिला टीम सात, नौ और 10 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी थी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रा रहा था जबकि इंग्लैंड ने वनडे और टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। मंधाना बोलीं, टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ भाारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधान...
इस साल भी दिल्ली में दीवाली त्योहार के अवसर पर राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

इस साल भी दिल्ली में दीवाली त्योहार के अवसर पर राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

देश-विदेश
नई दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर इस साल भी दिल्ली में दीवाली के अवसर पर किसी भी तरह के पटाखे जलाने पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें। वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लिया फैसला गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में वायु प्रदूषण के उच्च स्तरों ...