Saturday, June 20News That Matters

Day: September 24, 2021

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- सब कुछ सरकार के भरोसे नही होता लोगों को भी आगे आना चाहिए

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा- सब कुछ सरकार के भरोसे नही होता लोगों को भी आगे आना चाहिए

देश-विदेश
गोरखपुर,  सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि सब कुछ सरकार के भरोसे नही होता, लोगों को भी आगे आना चाहिए। जितनी यूपी की आबादी है उससे अधिक लोग प्रयागराज कुंभ में आये थे। पहले लोग यूपी का नाम सुनकर किसी को कमरा नही देते थे पर आज लोग यूपी का नाम सुनकर सहर्ष तैयार होते हैं क्योंकि उनको लगता है कि आनेवाला राम, कृष्ण और संतों का प्रतिनिधि है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं और महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह के क्रम में गोरखनाथ मंद‍िर में शुक्रवार को आयोज‍ित महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांज‍ल‍ि सभा में सीएम ने कहा क‍ि गुरु अवेद्यनाथ की आज 7वीं पुण्यतिथि है। श्राद्ध पक्ष में ही दोनो पूर्व महंतों ने अपना शरीर छोड़ा था। जिसने 50 साल पहले इस पीठ को देखा होगा उसे आज परीवर्तन दिखाई दिया होगा। 1932 में महाराणा शिक्षा परिषद की स्थाप...
रोहित शर्मा ने अपने फैन को KBC के सेट पर वीडियो काल करके दिया खास तोहफा

रोहित शर्मा ने अपने फैन को KBC के सेट पर वीडियो काल करके दिया खास तोहफा

खेल
नई दिल्ली,  कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी के इस सीजन में सेट पर भारत के कई क्रिकेटर और अन्य खेल हस्तियां आई हैं। हालांकि, गुरुवार को एक एपिसोड में इस क्विज शो में कुछ अलग देखने को मिला, जब भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने अपने एक प्रशंसक को हैरान कर दिया। हाट सीट पर बैठे हिटमैन के फैन ने अपने चहेते क्रिकेटर से बात की और उन्हें अपना भगवान बताया। वहीं, रोहित ने भी उन्हें एक खास तोहफा भेंट किया। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली-वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी हो या नीरज चोपड़ा-पीआर श्रीजेश की, केबीसी ने इस सीजन में प्रशंसकों को खेल का भरपूर स्वाद दिया है। वहीं, प्रांशु नाम का एक प्रतियोगी हाल ही में केबीसी पर पहुंचा और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के लिए अपने प्यार का इजहार किया। वास्तव में जब होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे अपनी प्रेमिका और रोहित शर्मा के बीच चयन करने के लिए कहा तो प्रांशु ने इस सवाल क...
पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे, राज्य के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे, राज्य के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द बाबा केदारनाथ के दर्शन को जा सकते हैं। पीएम मोदी के 10 अक्टूबर से पहले उत्तराखंड के केदारनाथ जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे की संभावित तारीख छह अक्टूबर मानी जा रही है।  'पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।' बता दें िक अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की यह दूसरी मंदिर यात्रा होगी। आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ मंदिर गए थे। इससे पहले 16 सितंबर को, नैनीताल उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर रोक हटा दी थी और वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए अनिवार्य COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को ही पूरी तरह से कोविड का टीकाकरण करने की अनुमति दी थी। बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को चार धाम कहा जाता है और हर साल लाखों तीर्थयात्री यहां यात्रा करते हैं। वहीं, उत्तराखंड में चार ...
पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी

पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी

उत्तराखण्ड
चम्पावत, कोरोना के कारण पिछले 18 महीनों से बंद भारत-नेपाल सीमा जल्द खोल दी जाएगी। नेपाल सरकार ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही इसकी तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। नेपाल सरकार के इस निर्णय से बनबसा के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। बीते मंगलवार को नेपाल कैबिनेट की बैठक में भारतीय सीमा से सटे बनबसा समेत 20 रास्तों को खोलने का फैसला लिया गया है। नेपाल सरकार के फैसले से दोनों ओर के कारोबारी और नागरिक बेहद खुश हैं। हालांकि आदेश जारी नहीं होने से भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन सुचारु नहीं हो सका है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफाटा, धनगढ़ी, गड्ढा ...
CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव: धर्मेन्द्र प्रधान

CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव: धर्मेन्द्र प्रधान

देश-विदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के चुनावी चेहरा तथा नेतृत्व को लेकर चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया। नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा होंगे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। प्रधान ने कहा कि भाजपा ने फिलहाल तय किया है कि अपना दल तथा निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही अन्य दलों से भी वार्ता जारी है। 2022 में भाजपा सहयो...
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यात्रा एयर इंडिया वन के बी-777 से हुई

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यात्रा एयर इंडिया वन के बी-777 से हुई

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली, एक बार फ‍िर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाही सवारी 'एयर इंड‍िया वन' सुर्खियों में है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब देश के किसी प्रधानमंत्री ने सीधे अमेरिका के लिए उड़ान भरी है। यात्रा के दौर उनके विमान ने किसी अन्‍य देश में लैंडिंग नहीं की। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्‍लादेश यात्रा के साथ एयर इंडिया वन का विमान बी-777 भी सुर्खियों में था। कोरोना काल की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा थी। दूसरी बार पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्‍यों कि उनकी यह यात्रा 'एयर इंडिया वन' के बी-777 से हुई है। आखिर क्‍या है बी-777 विमान की खासियत। क्‍यों है यह विमान सुर्खियों में। टूट गई ये परंपरा अमेरिका के बेहद अहम दौरे पर गए मोदी ने इस यात्रा के जरिए दशकों से चली आ रही परंपरा को भी तोड़...