Saturday, June 20News That Matters

Day: September 22, 2021

मुख्यमंत्री योगी ने प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री योगी ने प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की

उत्तरप्रदेश
बिजनौर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत सर्किट से जुड़े विदुर कुटी स्थल में प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की है। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यहां देश की प्राचीन पद्धति पर शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से यहां पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और नगरी को विकास के पंख लगने की उम्मीद जगी है। साथ ही योगी ने बिजनौर में बनने वाले मेडिकल कालेज का नाम भी विदुर के नाम पर रखने की घोषणा की। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मधुसूदन देवीदास गांव में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही महात्मा विदुर को नमन किया। उन्होंने भारत के इतिहास का विदुर को साक्षी बताया और महाराजा दुष्यंत और उनके पुत्र की गाथा सुनाई। महाकवि कालीदास की अमर रचना अभिज्ञान शाकुंतलम में बिजनौर महाराजा दुष्यंत की प्रणय स्थली है। उनकी पहच...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न करने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून। दून में बेवजह चालान काटकर वाहन चालकों को परेशान करने और सिटी पेट्रोल यूनिट के गलत व्यवहार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को अपने आवास पर बुलाकर निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाए। इसके बाद डीजीपी ने एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि पुलिस चालान काटने और आमजन को परेशान करने के बजाय दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम करें। बैठक में डीजीपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के लिए अब तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह विशेष कैमरे व अन्य स्वचालित उपकरण लगाए गए हैं। ट्रैफिक आई एप का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसलिए पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल चालान करने के बजाय यातायात सुधार में करें। उन्होंने कहा कि जिले में 17 बाटलनेक और 49 ब्लै...
भाजपा का AAP पर निशाना, कहा- राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए”

भाजपा का AAP पर निशाना, कहा- राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए”

राजनीतिक
 आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गोवा में किए गए लोकलुभावन चुनावी वादों को 'सपने बेचने वाले अच्छे सेल्समैन' की पिच करार देते हुए गोवा बीजेपी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी(आप) पर बेरोजगारी भत्ता, नौकरी की गारंटी और मुफ्त बिजली के वादे के साथ गोवा वासियों को धोखा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। गोवा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव दामू नाइक ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वे अच्छे सेल्समैन हैं। वे सपने बेचते हैं। राजनेताओं को सपने नहीं बेचने चाहिए, बल्कि उन्हें सपने सच करने चाहिए।" नाइक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा किए गए वादे एक वाणिज्यिक प्रस्ताव पर एक चिह्न या सिगरेट के पैकेट पर एक चेतावनी संकेत के साथ आते हैं जिसमें छोटे प्रिंट में वास्तविक विवरण होता है, जिसे हर कोई याद करता है। दरअसल, गोवा में अगले साल 2022 में विधानसभा चुन...
पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच हुए आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम की हालत खराब

पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच हुए आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम की हालत खराब

खेल
नई दिल्ली, पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच मंगलवार 21 सितंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 के 32वें मुकाबले के बाद पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम की हालत अंकतालिका में बहुत खराब हो गई है। पंजाब किंग्स को अब अगर आइपीएल 2021 के प्लेआफ के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाइ करना है तो फिर अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। ऐसी ही हालत इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की है, जिसे अपने बाकी बचे सभी सात मैच जीतने हैं। हालांकि, राजस्थान रायल्स की स्थिति फिलहाल के लिए अच्छी हो गई है। आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में इस समय पहले स्थान पर एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 8 में से 6 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 12 अंक हैं। सीएसके का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। इतने ही अंक 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के खाते में भी हैं, जो इस समय दूसरे नंबर प...
महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी

महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी

देश-विदेश
नई दिल्ली, महिला उम्मीदवार इस साल होने जा ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को आदेश दिया है कि महिला उम्मीदवारों को इसी साल नवंबर में एनडीए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमित दी जाए। एनडीए 2020 की प्रवेश परीक्षा इस साल 14 नवंबर को होनी है। केंद्र ने महिला उम्मीदवारों को अगले साल होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल करने की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्र की मांग को ठुकराते हुए कहा है कि महिलाओं को मई 2022 तक एनडीए की परीक्षा में बैठने की अनुमित देने से वो 2023 में एनडीए में शामिल होंगी। अब शुरुआत करने का समय आ गया है। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के बाद अगर कोई समस्या आती है तो सरकार कोर्ट को सूचित कर सकती है। जस्टिस एस के कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सशस्त्र बल सबसे अच्छी प्रतिक्रिया टीम है और उम्मीद है कि बिना द...