Saturday, June 20News That Matters

Month: September 2021

डीआईजी निलेश आनंद ने कहा- शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी

डीआईजी निलेश आनंद ने कहा- शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी

उत्तराखण्ड
नवनियुक्त डीआईजी निलेश आनंद भरणे का कहना है कि शीतकालीन सीजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाएगी। वीकेंड पर शहर पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों से जाम का सामना ना करना पड़े इसके लिए एक प्रभावी प्लान तैयार किया जाएगा। कहा कि जल्द जिला प्रशासन, नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर सड़क किनारे जाम का कारण बन रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही अन्य कार्रवाई अमल में लाएंगे। सोमवार को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मल्लीताल कार्यालय में बताया कि रविवार को वह नगर भ्रमण पर थे। करीब तीन घंटे तक उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बारीकी से समस्याओं को जाना। इस दौरान देखने में आया कि सड़क किनारे खड़े वाहन और अतिक्रमण जाम का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द पुलिस द्वारा प्रभावी प्लान तैयार किया जाएग जिला प्रशासन व पालिका के साथ संयुक्त टीमे...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया, 39 गांवों में किया गया लागू

राष्ट्रीय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायोडिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायोडिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया है। इससे किसान भी खुश हैं। यह एक अलग तरह की प्रक्रिया है, इसके तहत धान की फसल काट लेने के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नही पहुंचाता है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो अब कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे कदम उठाए। ये रिपोर्ट लेकर हम जल्द ह...
सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज अलीगढ़ में,14 सितम्‍बर को पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

राष्ट्रीय
अलीगढ़, सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आए हैं।  दोपहर में वे हेलीकाप्‍टर से लोधा के मूसेपुर में पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मंच की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को दिए बेहतर तैयारियों के निर्देश  सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है। सीएम ने बनाया रिकार्ड, एक महीने में चौथा दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे। इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला क...
उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत तकरीबन 10 साल पुरानी बताई जा रही है। वहीं, हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।' सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में...
महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

राष्ट्रीय
काबुल, अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से ही मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। तालिबान ने मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्ला फरजाद को बेरहमी से सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने काबुल में महिलाओं के एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। देश पर तलिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा एक आम घटना बन गई है। महिला प्रदर्शनकारी देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग र रही है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले बुधवार को काबुल में महिलाओं द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्लाह फरजाद को तालिबान ने बेरहमी से पीटा है। फरजाद ने बताया कि तालिबानियों ने उनके हाथों को पीठ के पीछे बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गए। फरजाद ने बताया कि बेहोश होने के बाद वो ...
सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने के वायदा भाव में सोमवार को तेजी का सिलसिला देखने को मिला। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:50 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 138 रुपये यानी 0.29 फीसद की तेजी के साथ 46,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 117 रुपये यानी 0.25 फीसद की तेजी के साथ 47,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वायदा बाजार में चांदी की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:20 बजे दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 251 रुपये यानी 0.39 फीसद की टूट के साथ 63,341 रुपये प्रति किलोग्राम पर च...
भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया है। इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर धरनारत किसान प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद हैं और 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है। शुरू हुआ बैठकों का दौर भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। पिछले दिनों गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके रोटेशन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके ...
भूपेंद्रभाई पटेल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लेंगे शपथ

भूपेंद्रभाई पटेल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लेंगे शपथ

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल , आज (सोमवार) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समरोह से पहले भूपेंद पटेल ने राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री नितिन पटेल  और विजय रूपाणी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। ज्ञात हो कि शनिवार को विजय रुपाणी  ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के शीर्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से 59 वर्षीय भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल का चयन मुख्‍यमंत्री पद के लिए किया गया था। इस बैठक में भाजपा के 103 विधायक मौजूद थे। सोमवार को केवल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलवायी जाएगी जबकि मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा। गुजरात के नामित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के श...
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं

उत्तराखण्ड
देहरादून। पर्यावरण संरक्षण सरकार या किसी संस्थान की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं। यह बड़े गौरव की बात है कि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग समेत अन्य संस्थान के विज्ञानियों ने प्रमाण के साथ इस बात को साबित भी कर दिया है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आइआइआरएस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कहीं। शुक्रवार को आइआइआरएस की ओर से समाजसेवी, राजनीतिक व्यक्तित्व एवं पत्रकारों के लिए आइआइआरएस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देववृक्षों के ज्यादा से ज्यादा रोपण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीपल एवं बरगद जैसे वृक्ष पूजनीय हैं, क्योंकि वह हमें सबसे ज्यादा प्राणवायु मुहैया करते हैं। उत्तर...
उत्‍तराखंड के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, चमोली रहा केंद्र

उत्‍तराखंड के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, चमोली रहा केंद्र

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। आज सुबह करीब पांच बजकर 58 मिनट पर उत्‍तराखंड में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ में रहा। यह धरती के पांच किमी अंदर आया। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। हालांकि अभी तक भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शनिवार की सुबह चमोली की धरती भूकंप से कांप उठी। भूकंप का झटका तेज था, इससे लोग घरों से भी बाहर निकल गए। आज सुबह 5.58 बजे की धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप के तेज झटका चमोली के अलावा अन्य जिलों ...