Saturday, June 20News That Matters

Month: September 2021

धरने पर बैठीं भोजन माता- तहसील में गरजीं भोजनमाता और आशाएं

धरने पर बैठीं भोजन माता- तहसील में गरजीं भोजनमाता और आशाएं

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश:  भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भोजन माता, आशाएं, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों ने महंगाई के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संगठन सदस्यों ने योग नगरी रेलवे स्टेशन से तहसील तक महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में भी महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भोजन माता और आशाओं सहित सहयोगी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलिंडर, भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं। तिलहन और आम आदमी की जरूरत की हर सामग्री की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वैश्वि...
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिन्दी के विख्यात लेखक तथा नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी प्रांगण में भारतेन्दु हरिश्चंद्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में आज भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर होता है कि कोई व्यक्ति सिर्फ एक पक्ष को लेकर चल पाता है। सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो, यह कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु जी हर क्षेत्र में पूर्ण पारंगत होने के साथ ही राष्ट्र के लिए समर्पित थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जिस बोली को हम बोल रहे हैं, उसमें विदेशी आक्रांताओं और अन्य के का...
डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव जारी, कालेज परिसर में पुलिस तैनात

डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव जारी, कालेज परिसर में पुलिस तैनात

उत्तराखण्ड
देहरादून: डीएवी पीजी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और बागी गुट के बीच टकराव थम नहीं रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों के कार्यकर्त्‍ताओं में झड़प होते-होते बची। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज की। गनीमत रही कि पुलिस और पीएसी की मौजूदगी की वजह से नौबत मारपीट तक नहीं पहुंची। दोपहर करीब एक बजे तनाव ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस को बागी गुट के कार्यकत्र्ताओं को कालेज परिसर से बाहर करना पड़ा। डीएवी में एबीवीपी और उसके बागी गुट के कार्यकर्त्‍ताओं के बीच एक सप्ताह से टकराव चल रहा है। दोनों पक्षों में चार बार मारपीट हो चुकी है, जिसमें छह कार्यकत्र्ता घायल भी हुए। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कालेज खुला, दोनों पक्षों के कार्यकत्र्ता परिसर में जमा होने लगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुस्तकालय भवन के आगे एबीवीपी के दयाल बि...
रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते है शामिल

राष्ट्रीय
अयोध्या, रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्यवन और दीपोत्सव की तैयारी उनके रामनगरी आने का संकेत देती हैं। ऐसा हुआ तो दोबारा अयोध्या आकर प्रधानमंत्री एक नया इतिहास रचेंगे। राम की पैड़ी के पुनरुद्धार सहित अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है। बाहुबली और लगान फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर चंद्रकांत देसाई से दीपोत्सव का सेट तैयार कराने की वार्ता चल रही है। पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास से ...
महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की

महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी के कोर्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी और यह एक ऐतिहासिक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी है। इस याचिका में महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने और एनडीए प्रशिक्षण की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्म्ड फोर्सेज जैसी सम्मानित सर्विस में महिलाओं को बराबर का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। बता दें कि अभी तक एनडीए में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता रहा है। सरकार दो हफ्ते में प्लान पेश करेगी और अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।...
मुख्यमंत्री ने राज्य के परंपरागत एवं अन्य उत्पादों के विपणन के लिए कंपनी बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य के परंपरागत एवं अन्य उत्पादों के विपणन के लिए कंपनी बनाने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि और बागवानी से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे गांवों से पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने मंगलवार को सचिवालय में कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राज्य के परंपरागत एवं अन्य उत्पादों के विपणन के लिए कंपनी बनाने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं बागवानी की योजनाओं से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने और कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व केंद्र सरकारों की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के परंपरागत उत्पादों के साथ ही फल-सब्जी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को तेजी से कदम उठाए जाएं। उन्होंने उत्पादों के विपणन के मद्देनजर मार्केटिंग कंपनी बनाने की...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंचे, एक अरब योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंचे, एक अरब योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

उत्तराखण्ड
नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंच गए हैं। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से वाहन रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में आदि कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्‍ट में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में सुदृढ़ीकरण, बलियानाला ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं। इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, नवीन दुमका व दिवान...
अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, अजय देवगन ने जताया दुख

अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, अजय देवगन ने जताया दुख

मनोरंजन
नई दिल्ली, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उन्होंने 8 सितंबर को आखिरी सांस ली। अरुणा भाटिया को अक्षय कुमार ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। मां के निधन की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं उनकी मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जाहिर किया है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अरुणा भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिए दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की मां के लिए दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर अक्की, आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। अरूणाजी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना, ओम शांति।' अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, 'मेरी गहरी संवेदना!' वहीं अभिनेत्र...
बारिश के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्‍खलन के कारण कई जगह बंद

बारिश के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्‍खलन के कारण कई जगह बंद

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। मार्ग पर पत्थर आने के खतरे को देखते हुए पुलिस को भद्रकाली में वाहनों को रोकना पड़ा। हालांकि, पिछले कुछ घंटों से आम यातायात सुचारू हो गया है। मंगलवार मध्यरात्रि के बाद मौसम ने करवट बदल दी थी। हल्की बारिश रुक-रुककर होती रही। ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में भी मध्य रात्रि से रुक-रुककर बारिश जारी है। बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर से आगे हिंडोला खाल, ताछला तथा नागणी क्षेत्र में कुछ जगहों पर मलबा आ गया, जिससे यहां मार्ग बाधित हो गया। सुबह के समय ऋषिकेश से टिहरी की ओर जाने वाले वाहन कई जगहों पर फंसे रहे। जगह-जगह पहाड़ी की ओर से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने भद्रकाली चेक पोस्ट पर ही चंबा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। मार्ग सु...
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड
देहरादून।  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। बता दें कि बेबी रानी मौर्य ने 27 अगस्‍त 2018 को उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली थी। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद उन्‍होंने आज आठ सितंबर को पद से इस्‍तीफा दे दिया। बेबी रानी मौर्य उत्‍तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। बेबी रानी मौर्य का संक्षिप्त जीवन परिचय -जन्म तिथि: 15 अगस्त 1956। -शैक्षणिक योग्यता: एमए, बीएड। पति का नाम: प्रदीप कुमार (पूर्व डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक) पता-4/ए, करियप्पा रोड आगरा। -1995 से 2000 तक आगरा की महा...