राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ की मां का बताया हाल, बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद कई उनके कई टीवी और फिल्म से जुड़े कई जानने वाले उनकी मां से मिलने पहुंचे थे। इसमें से एक राहुल वैद्य भी हैं। राहुल ने एक वीडियो शेयर कर सिद्धार्थ की मां का हाल बताया है। राहुल ने बताया कि बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं हालांकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा है।
पहली बार सुना तो नहीं आया यकीन
वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि जब सिद्धार्थ के मौत की खबर मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। राहुल बताते हैं, 1 सितंबर को साढ़े दस, ग्यारह बजे एक फोन आया। ये फोन एक पब्लिकेशन से था, जिसने पूछा, आप सिद्धार्थ के दोस्त हैं। हमने सुना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। इस पर राहुल शॉक्ड रह गए। राहुल बताते हैं तब उन्होंने पहली बार ये खबर सुनी तो यकीन नहीं आया। फिर न्यूज में फ्लैश होने कि सिद्धार्थ हमें छोड़कर जा चुका है।
अंदर जाने से डर रहे थे राहुल
राहुल ने बता...








