मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच में गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
ऋषिकेश। मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच तथा आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आंदोनलकारियों ने मुख्यमंत्री की आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया।
गुरुवार को गोपाल कुटी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के बलिदान व समर्पण पर हुआ है। उन्होंने कहा कि गठन के 21 साल बाद भी उत्तराखंड शहीदों के सपनों का राज्य नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सभी को पुन: आगे आने की जरूरत है।
पूर्व कबीना मंत्री सूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को ह...








