Thursday, August 20News That Matters

Day: May 22, 2026

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: 720 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को निशाना बनाने की थी फिराक

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: 720 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को निशाना बनाने की थी फिराक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद जनपद की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटेलनगर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ​चेकिंग के दौरान लालपुल के पास दबोचा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 मई 2026 को ANTF की टीम पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। ​720 नशीले कैप्सू...
कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

उत्तराखंड
कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता देहरादून, दिनांक 22 मई 2026, (सूवि), मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर पीड़ित एवं संकटग्रस्त परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उपचार, शिक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार एवं ऋण राहत जैसे विषयों पर जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ों प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण कर जरूरतमंदों को नई आशा एवं संबल प्रदान किया गया है। डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित एकल महिला सुनीता कल...

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश दिए है : स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा

उत्तराखंड
हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश दिए है : स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा   प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां एवं वेंटिलेटर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित...
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा,डॉक्टर मिले मुस्तैद, मरीजों को बेहतर उपचार व साफ-सफाई पर दिया जोर

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा,डॉक्टर मिले मुस्तैद, मरीजों को बेहतर उपचार व साफ-सफाई पर दिया जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए, ताकि मरीजों को ...
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की,फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की,फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटी-छोटी तलैया बनाने, वनाग्नि रोकथाम के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने तथा आग बुझाने वाले...