Thursday, August 20News That Matters

Day: May 21, 2026

देहरादून: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां तेज, 32 केंद्रों पर 12,545 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

देहरादून: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां तेज, 32 केंद्रों पर 12,545 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद देहरादून में आगामी 24 मई, 2026 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जनपद के 32 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी, जिसमें कुल 12,545 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी पुलिस, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों क...
प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम,सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी

प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री के निर्देशों के मिल रहे हैं सकारात्मक परिणाम,सूचना विभाग में 70 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी कमी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं। देहरादून स्थित उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में 70 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पहले ही महीने में दिखाई दिया, जब अप्रैल 2026 में विभाग का बिजली बिल घटकर मात्र ₹1700 रह गया। पूर्व में विभाग को कमर्शियल टैरिफ के तहत प्रतिमाह लगभग ₹1 लाख 20 हजार बिजली बिल के रूप में भुगतान करना पड़ता था। यह सोलर पावर प्लांट उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण (उरेडा) द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत विभाग में नि:शुल्क स्थापित किया गया है। उत्पादित बिजली को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से जोड़ा गया है, जिससे निर्बाध एवं...
अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी

अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना को देखते जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है तथा चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल तथा उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम निर्देशक सी.एस. तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून में विगत बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी और बढ़ते ता...