Sunday, May 24News That Matters

Day: May 24, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन रविवार को देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट,शिफ्टेड,डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी एसआईआर में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR मे बीएलओ को सहायोग करने की अपील की है। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में प्री-SIR फेज में 89 % मैपिंग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पू...
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्...