Tuesday, May 19News That Matters

Day: May 19, 2026

उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी का अलर्ट: हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में पारा 40°C के पार जाने के आसार

उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी का अलर्ट: हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में पारा 40°C के पार जाने के आसार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक रहने का अनुमान है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), उत्तराखण्ड द्वारा सभी जनपदों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 मई को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर एवं देहरादून में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत एवं अल्मोड़ा में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल...