Thursday, August 20News That Matters

Day: May 20, 2026

देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर घोषित राजकीय शोक के नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में दून पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​राजकीय शोक के बावजूद यूनिवर्सिटी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम ​दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूरी जी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा 19 मई 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर सख्त निर्देश दिए गए थे कि राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में किसी भी प्रकार के मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया ...
देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रिस्पना पुल के पास स्थित पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू (ICU) में अचानक एसी (AC) ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ​जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बचाई मरीजों की जान ​आईसीयू में जहरीली गैस और भारी धुएं के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ मरीजों और बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत पास के कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ​1 महिला मरीज की मौत, 10 लोग घायल...
शोक में डूबा उत्तराखंड: भाजपा कार्यालय पहुंचे मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को सीएम धामी और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

शोक में डूबा उत्तराखंड: भाजपा कार्यालय पहुंचे मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को सीएम धामी और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोक और संवेदनाओं का माहौल देखने को मिला। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय में रखा गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी,...
केदारनाथ से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केदारनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते टिहरी जनपद की सकलाना पट्टी स्थित सत्यों के समीप नवागांव के खेतों में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 यात्री सवार थे। जिसमें अनुपम चौधरी उम्र 39 वर्ष, साहिल 33 वर्ष राज सुडी 64 वर्ष भूमि सुडी 39 वर्ष 32 वर्ष हिमानी पटेल 30 वर्ष और निवका 12 वर्ष इस हेलीकॉप्टर में सवार थे।राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री दिल्ली के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर अचानक आसमान से धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ...