Thursday, August 20News That Matters

Day: May 25, 2026

देहरादून के नए DM  आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
 देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर कड़े तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से अपनी पहली परिचय और समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का पूरा फोकस जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा। ​उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। यदि धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​ ​डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की बात कहते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ...
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार को देहरादून में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सुपरवाइजर/सफाई नायक को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चालान की रकम को रफा-दफा करने के एवज में यह अवैध डिमांड की थी। ​क्या है पूरा मामला? ​शिकायतकर्ता की चांदचक रोड, बंजारावाला में ऑटो पार्ट्स की एक दुकान है। दुकान के पास पानी फैला होने के कारण नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर/सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के तहत ₹10,000 का चालान काटा गया था। ​आरोप है कि इस चालान को रफा-दफा करने और मामले को निपटाने के एवज में सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से ₹3,000 की अवैध रिश्वत मांगी जा रही थी। ​ ​रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर-1064 पर अप...
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वक्फ संपत्तियों का ब्योरा, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा हो। साथ ही इस ब्योरे की भी नियमित जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा अन्य राज्यों से आए लोगों...