Friday, May 29News That Matters

Day: May 29, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सांसदों-विधायकों को मंत्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सांसदों-विधायकों को मंत्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका निभानें के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूर्व मे हुए विस और लोस चुनाव मे हारी हुई सीटों पर चर्चा तथा प्रवास के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है। राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांसद तथा विधायकों को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में जीत के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी  के 12 वर्ष के कार्यों की गांव-गांव तक चर्चा पहुंचे, इसके लिए जहां ग्रामीण ग्राम संपर्क के लिए सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है। वहीं प्रत्येक विधानसभा के 100 बुद्धिजीवी, प्रभावशाली एवं विशिष्ट लोग...
मुख्य सचिव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक; आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक; आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाद्य  बी. एल. राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्...