Thursday, August 20News That Matters

Day: May 30, 2026

ऊखीमठ में पेड़ पर अटकी अनियंत्रित सिलेरियो कार, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत

ऊखीमठ में पेड़ पर अटकी अनियंत्रित सिलेरियो कार, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK13B-4293 सिलेरियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन बांसवाड़ा से पेलिंग/उथिंड गांव की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर के नेतृत्व में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं,रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल बचाव अभियान चलाया और वाहन में फंसे ...
फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति और अर्धकुंभ मेला 2027 के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में अधिकारियों को हिदायत दी कि बैठक में केवल कागजी प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर कार्यों के प्रभावी परिणाम दिखने चाहिए। ​बैठक में लापरवाही बरतने और देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी को नोटिस जारी करने से लेकर कई मामलों में जांच के आदेश भी दिए। ​ लापरवाही पर कड़ा एक्शन और नाराजगी ​डेयरी वेस्ट प्रबंधन पर नोटिस: नगरीय क्षेत्रों में डेयरी वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान नगर निगम देहरादून के संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ तत्काल 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्दे...
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

उत्तराखंड
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सायं ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति के साथ ही अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों के सम्बन्ध बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद अन्तर्गत  संचालित गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) नहीं, बल्कि धरातल पर कार्यों के प्रभावी परिणाम दिखाई देने चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं परियोजना प्रबंधन निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ...