लक्सर: अनियंत्रित कार ने 5 छात्राओं को रौंदा, अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा ‘मीनू’ की मौत
लक्सर (हरिद्वार)। जनपद के लक्सर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव के पास बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा मीनू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। छात्रा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, कल देर शाम डुमनपुरी के पास पांच छात्राएं सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांचों छात्राएं लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरीं।
हादसे में तीन छात्राओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया था।
गंभीर रूप से घायल छात्रा मीनू को चिकित्सकों ने बच...








